{"_id":"689329a02850bc995a0c165c","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Market Closing Bell: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 166 अंक लुढ़का, निफ्टी 24600 के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Market Closing Bell: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 166 अंक लुढ़का, निफ्टी 24600 के नीचे
Wed, 06 Aug 2025 03:38 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Wed, 06 Aug 2025 03:38 PM IST
सार
Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 166.26 अंक गिरकर 80,543.99 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 73.35 अंक गिरकर 24,574.20 अंक पर आ गया। आइए जानते हैं, बाजार का हाल विस्तार से।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : ANI
विस्तार
आरबीआई ने ब्याज दरों को 5.5 प्रतिशत पर तटस्थ रखने का फैसला किया। इस फैसले से दर संवेदनशील क्षेत्रों में गिरावट देखने को मिली। बुधवार को बाजार मामूली गिरावट के बाद लाल निशान पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: RBI: 'वृद्धि दर को समर्थन देने के लिए जो भी जरूरी हो, करते रहेंगे', MPC की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर का एलान
विज्ञापन
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 166.26 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 80,543.99 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 261.43 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 80,448.82 अंक के निचले स्तर पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73.35 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 24,574.20 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मास्यूटिकल्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, इटरनल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, आईटीसी और एलएंडटी प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे। एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, अदानी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक लाभ में रहे।
अमेरिकी व्यापार तनाव के बावजूद घरेलू बाजार ने दिखाई मजबूती
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिकी व्यापार तनाव के बावजूद घरेलू बाजार में मजबूती बनी रही और यह 24,500 के प्रमुख समर्थन स्तर के आसपास मजबूती से टिका रहा। फार्मा क्षेत्र का प्रदर्शन कमजोर रहा और टैरिफ चेतावनियों से यह क्षेत्र प्रभावित हुआ।
यूरोपीय बाजारों में हुई बढ़त
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी स्थिर रहा। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाज़ार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 68.73 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.61 प्रतिशत बढ़कर 68.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 22.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,840.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को सेंसेक्स 308.47 अंक गिरकर 80,710.25 पर और निफ्टी 73.20 अंक गिरकर 24,649.55 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन