{"_id":"6891d7e84ead3a407707f177","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Market Closing Bell: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 308 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Market Closing Bell: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 308 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
Tue, 05 Aug 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Tue, 05 Aug 2025 03:37 PM IST
सार
Sensex-Nifty Closing Bell: मंगलावर को भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 308.47 अंक गिरकर 80,710.25 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 73.20 अंक गिरकर 24,649.55 अंक पर आ गया। आइए जानते हैं, बाजार का हाल विस्तार से।
विज्ञापन
Share Market
- फोटो : PTI
विस्तार
आरबीआई की 6 अगस्त को मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले तेल एवं गैस और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली दर्ज हुई। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Gautam Adani: गौतम अदाणी ने अदाणी पोर्टस के कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ा, कंपनी ने फाइलिंग में दी जानकारी
विज्ञापन
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 308.47 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 80,710.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 464.32 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 80,554.40 के निचले स्तर पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73.20 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 24,649.55 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स कंपनियों का हाल
सेंसेक्स के शेयरों में अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, आईटीसी और सन फार्मास्युटिकल प्रमुख रूप से पिछड़े रहे। वहीं, टाइटन, मारुति, ट्रेंट, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एलएंडटी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी लाभ में रहे।
बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.27 प्रतिशत और मिडकैप सूचकांक 0.14 प्रतिशत नीचे आया।
यूरोपीय बाजारों में हुई बढ़त
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 68.06 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.02 प्रतिशत घटकर 68.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,566.51 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,386.29 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। सोमवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 418.81 अंक बढ़कर 81,018.72 पर और एनएसई निफ्टी 157.40 अंक बढ़कर 24,722.75 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन