फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: टैरिफ से जुड़ी आशंकाओं के कारण बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स-निफ्टी फिसलकर बंद हुए

Fri, 01 Aug 2025 03:39 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 01 Aug 2025 03:39 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: टैरिफ को लेकर अनिश्चिता के बीच शुक्रवार को शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 585.67 अंक गिरकर 80,599.91 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 203.0 अंक गिरकर 24,565.35 अंक पर आ गया।
 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वैश्विक बाजारों में व्यापक बिकवाली और व्यापार संबंधी चिंताओं के बीच धातु, आईटी और दूरसंचार शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसके कारण शुक्रवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे सत्र में भारी गिरावट आई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India GDP: फिच ने जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.4% से घटाकर 6.3% किया, कहा- टैरिफ का कंपनियों पर सीमित असर
विज्ञापन


हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 585.67 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 80,599.91  अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 690.01 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 80,495.57 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 203.0 अंक या 0.82 प्रतिशत गिरकर 24,565.35 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप की नई टैरिफ नीति का दिखा असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दर्जनों देशों पर व्यापक नए टैरिफ लगाए हैं। इनमें भारत से आने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत शुल्क भी शामिल है। इससे अमेरिकी संरक्षणवाद का एक नया युग शुरू हो गया है, जिससे वैश्विक व्यापार परिदृश्य में व्यापक व्यवधान को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा में 4.43 प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि कंपनी ने 30 जून, 2025 को समाप्त पहली तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,279 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की।

टाटा स्टील, मारुति, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा भी पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं ट्रेंट, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।


यूरोपीय बाजारों में आई गिरावट 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 1.42 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत घटकर 71.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 5,588.91 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। गुरुवार को सेंसेक्स 296.28 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 81,185.58 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 86.70 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 24,768.35 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed