फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में नए साल का आगाज हरियाली के साथ; सेंसेक्स 368 अंक चढ़ा, निफ्टी 23700 के पार

Wed, 01 Jan 2025 04:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 01 Jan 2025 04:02 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स के शेयरों में मारुति में सबसे अधिक 3.26 प्रतिशत का लाभ रहा। इसका कारण कंपनी की थोक बिक्री में वृद्धि है। यह दिसंबर में 30 प्रतिशत बढ़कर 1,78,248 इकाई रही। आइए जानें शेयर बाजार का पूरा हाल विस्तार से।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

स्थानीय शेयर बाजार में नए साल के पहले दिन तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 368 अंक से अधिक बढ़कर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 23,700 अंक के पार निकल गया। बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स में दो दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा और यह साल 2025 के पहले दिन 368.40 अंक यानी 0.47 प्रतिशत चढ़कर 78,507.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 617.48 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 98.10 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,742.90 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में मारुति में सबसे अधिक 3.26 प्रतिशत का लाभ रहा। इसका कारण कंपनी की थोक बिक्री में वृद्धि है। यह दिसंबर में 30 प्रतिशत बढ़कर 1,78,248 इकाई रही। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टेक महिंद्रा शामिल हैं।
विज्ञापन


शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,645.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 109.12 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में मामूली 0.10 अंक की गिरावट आई थी। बीते साल 2024 में सेंसेक्स 5,898.75 अंक यानी 8.16 प्रतिशत चढ़ा जबकि निफ्टी में 1,913.4 अंक यानी 8.80 प्रतिशत की तेजी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed