फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभला; सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी 24450 के पार पहुंचा

Tue, 29 Oct 2024 03:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 29 Oct 2024 03:41 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बावजूद बढ़त मे साथ बंद हुए।  सेंसेक्स 363 अंक चढ़कर जबकि निफ्टी 24450 के पार पहुंचकर बंद हुआ। आइए बाजार की चाल पर डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शुरुआती गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजार कें बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। 30 शेयरों का बेंचमार्क सूचकांक 363.99 (0.45%) अंक चढ़कर 80,369.03 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 127.70 (0.52%) अंक मजबूत होकर 24,466.85 पर पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में अंतिम सत्र के दौरान हुई खरीदारी और वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के चलते मंगलवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। 

विज्ञापन

रुपये में डॉलर के मुकाबले सपाट क्लोजिंग

हफ्ते के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 363.99 अंक या 0.45 प्रतिशत चढ़कर 80,369.03 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 583.69 अंक गिरकर 79,421.35 पर पहुंच गया था। इस दौरान, एनएसई निफ्टी 127.70 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 24,466.85 अंक पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 84.07 रुपये के स्तर पर सपाट बंद हुआ।

विज्ञापन

घरेलू निवेशकों की खरीदारी से तेजी को मिला बढ़ावा

कारोबारियों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की निरंतर खरीदारी से भी तेजी को बढ़ावा मिला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से भारतीय स्टेट बैंक में पांच प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टूब्रो का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उलट मारुति, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछड़ गए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,228.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई ने 1,400.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों में सुस्ती, यूरोपीय-अमेरिकी बाजार में बढ़त

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग बढ़त में बंद हुए जबकि शंघाई में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत बढ़कर 71.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 



सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 602.75 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 80,005.04 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 158.35 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 24,339.15 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed