फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार और कमजोर हुआ; सेंसेक्स 318 अंक फिसला, निफ्टी 25000 से नीचे आया

Wed, 16 Oct 2024 03:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 16 Oct 2024 03:37 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 318.76 (0.38%) टूटकर 81,501.36 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला व्यापक सूचकांक एनएसई निफ्टी 86.05 (0.34%) अंक फिसलकर 25000 के नीचे पहुंच गया और 24,971.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार का मूड सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा। लगातार दूसरे दिन प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 318.76 (0.38%) टूटकर 81,501.36 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला व्यापक सूचकांक एनएसई निफ्टी 86.05 (0.34%) अंक फिसलकर 25000 के नीचे पहुंच गया और 24,971.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


विदेशी पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स फिर फिसल गए।बीएसई सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ 318.76 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 81,501.36 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 461.86 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 81,358.26 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 86.05 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,971.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी और टाइटन प्रमुख रूप से पिछड़ गए। एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में बढ़त दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में कंपनियों की आय में गिरावट की आशंका के कारण बाजार में नकारात्मक पूर्वाग्रह दिखा। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,748.71 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग में गिरावट रही, जबकि शंघाई सकारात्मक दायरे में बंद हुआ। यूरोपीय बाजार नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

रुपया डॉलर के मुकाबले चार पैसे मजबूत हुआ

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत बढ़कर 74.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 84.00 (अनंतिम) पर बंद हुआ। मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 152.93 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 81,820.12 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 70.60 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 25,057.35 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed