फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: मंगलवार को कमजोर पड़ा शेयर बाजार; सेंसेक्स 692 अंक टूटकर बंद हुआ, निफ्टी 24150 से फिसला

Tue, 13 Aug 2024 03:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 13 Aug 2024 03:53 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे करोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को सेंसक्स 692.89 (0.86%) अंकों की गिरावट के साथ 78,956.03 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 208.00 (0.85%) अंक फिसलकर 24,139.00 अंकों पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे करोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को सेंसक्स 692.89 (0.86%) अंकों की गिरावट के साथ 78,956.03 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 208.00 (0.85%) अंक फिसलकर 24,139.00 अंकों पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 3% जबकि एसबीआई और टाटा स्टील के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.45 लाख करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक ने अकेले ही बाजार में 378 अंकों की गिरावट का योगदान दिया। एसबीआई, आईटीसी, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए। इस बीच, बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.45 लाख करोड़ घटकर 445.37 लाख करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक में 3.4% की गिरावट दर्ज की गई

भारत के शीर्ष निजी ऋणदाता और निफ्टी 50 में सबसे अधिक हिस्सेदारी वाले स्टॉक एचडीएफसी बैंक में मंगलवार को 3.4% की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक सूचकांक प्रदाता एमएससीआई ने विदेशी निवेशकों के लिए खरीद के लिए उपलब्ध एचडीएफसी बैंक के शेयरों का अनुपात बढ़ाया है, लेकिन साथ हमें यह कहा भी कहा है कि ये बदलाव अगस्त और नवंबर में दो चरणों में लागू होंगे। इसके बाद बैंक के शेयरों में बिकवाली दिखी। एचडीएफसी बैंक में कमजोरी से निफ्टी फाइनेंशियल और निफ्टी बैंक भी क्रमश: 1.9% और 1.5% तक टूट गए।

निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और मेटल भी टूटे

निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस भी 1% तक गिरकर बंद हुए। इसी हफ्ते जुलाई के लिए अमेरिकी उत्पादक मूल्य से जुड़े आंकड़े जारी होने हैं। जुलाई के लिए अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जुड़े आंकड़े भी बुधवार को आने हैं। बाजार में निवेशकों की नजर इन आंकड़ों पर टिकी हुई है। यही आंकड़े आने वाले समय में बाजार में निवेशकों का रुझान तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed