फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: बाजार में 4 जून को हुए नुकसान की भरपाई; सेंसेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, निफ्टी 23250 पार

Fri, 07 Jun 2024 05:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 07 Jun 2024 05:25 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स लगभग 1,700 अंक बढ़कर 76,794.06 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी50 483 अंकों तक चढ़ा। दोनों सूचकांक 4 जून के सभी नुकसान को पाटने में कामयाब रहे। ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने के आरबीआई के फैसले के बाद बैंकिंग, वित्त, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे दर-संवेदनशील क्षेत्रों में के शेयर 8% तक चढ़े।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

शुक्रवार को दलाल स्ट्रीट में बुल्स ने पूरी ताकत के साथ वापसी की जिससे सेंसेक्स लगभग 1,700 अंक बढ़कर 76,794.06 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।  निफ्टी50 483 अंकों तक चढ़ा। दोनों सूचकांक 4 जून के सभी नुकसान को पाटने में कामयाब रहे। ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने के आरबीआई के फैसले के बाद बैंकिंग, वित्त, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे दर-संवेदनशील क्षेत्रों में के शेयर 8% तक चढ़े। इस दौरान बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7.68 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 423.57 लाख करोड़ रुपये हो गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,618.85 (2.15%) अंक चढ़कर 76,693.36 के स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी 468.75 (2.05%) अंक मजबूत होकर 23,290.15 के लेवल पर क्लोज हुआ।

विज्ञापन

आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी

शुक्रवार को आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरो में मजबूत दिखी। टेक सेक्टर के शेयर बाजार में टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। विप्रो के शेयरों में पांच प्रतिशत की मजूती आई, इंफोसिस के शेयर 3% चढ़े। वहीं, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में 2 से 3 प्रतिशत की बढ़त दिखी। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और रिलयंस के शेयरों ने भी मजबूत बढ़त हासिल की। इनके बल ही इंडेक्स को 192 अंकों की मजबूती मिली। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को लगातार आठवीं बैठक में 6.5% पर बरकरार रखा है।

विज्ञापन


आरबीआई ने शुक्रवार को अपनी प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तित छोड़ दिया। केंद्रीय बैंक ने मजबूत आर्थिक विकास के बीच मुद्रास्फीति पर ध्यान केंद्रित किया। गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने बयान में कहा कि मौद्रिक नीति समिति, जिसमें तीन आरबीआई और इतनी ही संख्या में बाहरी सदस्य शामिल हैं, ने लगातार आठवीं नीतिगत बैठक में रेपो दर को 6.50 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा और "समायोजन की वापसी" के अपने अपेक्षाकृत आक्रामक रुख पर कायम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुईं, जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इंफोसिस और टाटा स्टील सबसे अधिक लाभ में रहे। शियाई बाजारों में, सियोल और शंघाई लाभ के साथ बंद हुए जबकि टोक्यो और हांगकांग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।


अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत बढ़कर 79.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल घरेलू बाजार में 6,867.72 करोड़ रुपये निकाले। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 692.27 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,074.51 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 201.05 अंक यानी 0.89 प्रतिशत चढ़कर 22,821.40 अंक पर पहुंच गया था।

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत हुआ

रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 83.39 (प्रारंभिक आंकड़ा) पर पहुंच गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों के बड़े क्रॉस के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी रुपये को समर्थन मिला। हालांकि, विदेशी पूंजी निकासी ने रुपये में तेजी को सीमित कर दिया।  अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा मजबूत होकर 83.46 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और कारोबार के दौरान 83.48 से 83.37 के दायरे में रही। अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.39 (अनंतिम) पर बंद हुआ, जो पिछली क्लोजिंग की तुलना में 14 पैसे की बढ़त दर्शाता है। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे टूटकर 83.53 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed