फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार दिन के ऊपरी स्तरों से फिसला; सेंसेक्स 163 अंक चढ़कर बंद हुआ, निफ्टी सपाट

Tue, 12 Mar 2024 03:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 12 Mar 2024 03:53 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 165.32 (0.22%) अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी में सपाट क्लोजिंग हुई। निफ्टी महज 3.05 (0.01%) अंक चढ़कर 22,335.70 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, दिन के करोबार के दौरान सेंसेक्स 74,004 और निफ्टी 22,452 के हाई पर पहुंचा।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल करने के बाद बाजार दिन के ऊपरी स्तरों से फिसला। आखिरकार सेंसेक्स 165.32 (0.22%) अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी में सपाट क्लोजिंग हुई। निफ्टी महज 3.05 (0.01%) अंक चढ़कर 22,335.70 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

हांलांकि, दिन के करोबार के दौरान सेंसेक्स 74,004 और निफ्टी 22,452 के हाई पर पहुंचा। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान मेटल, फार्मा, सरकारी बैंकों और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 617 अंकों यानी 0.83% की गिरावट के साथ 73,502 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 161 अंकों या 0.72% फिसलकर 22,332 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे



सोना 50 रुपये टूटा, चांदी में 400 रुपये की तेजी
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की मजबूती के साथ 75,900 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed