फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News an

Market Closing Bell: छह दिन की तेजी के बाद बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 693 अंक टूटा, निफ्टी 24900 के नीचे

Fri, 22 Aug 2025 03:39 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 22 Aug 2025 03:39 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 693.86 अंक गिरकर 81,306.85 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 213.25 अंक गिरकर 24,870.50 अंक पर आ गया। 
 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News an
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

छह दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में ब्रेक लग गया। शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। निवेशकों का ध्यान जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के आगामी वक्तव्यों की ओर भी गया। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से रुपया 27 पैसे गिरकर 87.52 (अनंतिम) पर बंद हुआ। हालांकि, विदेशी फंडों के प्रवाह और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट से घरेलू इकाई को निचले स्तर पर समर्थन मिला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hybrid vs Flexi Cap Funds: हाइब्रिड या फ्लेक्सी कैप फंड, नए निवेशकों के लिए कौन सा है बेहतर? यहां जानिए
विज्ञापन


बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।  30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 693.86  अंक या 0.85 प्रतिशत गिरकर 81,306.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 708.94 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 81,291.77 अंक पर आ गया था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी  213.25 अंक या 0.85 प्रतिशत गिरकर 24,870.50  पर बंद हुआ।    

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, आईटीसी, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से गिरावट में रहे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सन फार्मा लाभ में रहे।

अपोलो हॉस्पिटल्स ने ब्लॉक डील के जरिए 1,489 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों को 1,489 करोड़ के ब्लॉक डील में बेचा गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार लगभग 19 लाख शेयर  ₹7,850 प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचे गए। यह मूल्य गुरुवार के बंद भाव से लगभग 1% कम है। शुक्रवार को बीएसई पर अपोलो के शेयर 0.05 प्रतिशत या 4.35 रुपये गिरकर 7920.75 रुपये पर बंद हुए। 

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के बाजार मध्य सत्र में हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 67.52 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत गिरकर 67.52 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,246.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 142.87 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 82,000.71 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 33.20 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 25,083.75 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed