{"_id":"68a6efbf522b4cc05d07685b","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-an-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Market Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान में बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 142 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Market Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान में बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 142 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पार
Thu, 21 Aug 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Thu, 21 Aug 2025 03:37 PM IST
सार
Sensex-Nifty Closing Bell: गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 142.87 अंक उछलकर 82000.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 33.20 अंक की बढ़त के साथ 25,083.75 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
Share Market
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार छठे दिन तेजी का सिलसिला जारी रही। इसमें आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का जोर रहा। बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि प्रस्तावित जीएसटी सुधारों और हाल ही में क्रेडिट रेटिंग में सुधार से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। निवेशकों का ध्यान जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की आगामी टिप्पणियों पर है।
विज्ञापन
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 143.87 अंक या 0.17 प्रतिशत उछलकर 82000.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 373.33 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 82,231.17 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 14 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 33.20 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,083.75 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे गिरकर 87.25 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Aviation: एअर इंडिया व एअर इंडिया एक्सप्रेस को उठाना पड़ा ₹9568 करोड़ का घाटा, सरकार ने सदन में दिए आंकड़े
विज्ञापन
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख लाभ में रहीं। वहीं पावर ग्रिड, इटरनल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अदानी पोर्ट्स पिछड़ने वालों में शामिल रहे।
यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में गिरावट देखी गई। बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 67.44 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत बढ़कर 67.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,100.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,806.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार तक छह दिनों की तेजी में सेंसेक्स 1,765 अंक या 2.14 प्रतिशत और निफ्टी 596 अंक या 2.4 प्रतिशत चढ़ चुका है।
पंचिग एरर के कारण क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शेयरों में दिखा उतार-चढ़ाव
क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शेयरों की ब्लॉक बिक्री के दौरान गुरुवार को एक बड़ी गड़बड़ी दिखी। दरअसल उनके ब्रोकर एवेंडस स्पार्क इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की ओर से प्रमोटरों की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचते समय पंचिंग एरर हुई जिसके कारण कंपनी के शेयरों में बड़ी बिकवाली दिखी। बाजार की भाषा में इसे फैट फिंगर एरर कहा जाता है। बाजार के सूत्रों के अनुसार प्रमोटर 24 प्रतिशत शेयर बेचला चाहते थे लेकिन ब्रोकर की गलती के कारण कहीं अधिक (सूत्रों के अनुसार 56%) शेयरों की बिक्री के ऑर्डर डल गए। इससे शेयरों में भारी बिकवाली दिखी।
हालांकि कंपनी के ब्रोकर एवेंडस स्पार्क ने कहा कि त्रुटि को विनिमय विनियमों के अनुरूप सुधार लिया गया है और कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है। इससे व्यापार में भी कोई नुकसान नहीं हुआ। क्लीन साइंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में पुष्टि की है कि वास्तविक बिक्री 24 प्रतिशत ही रहेगी और बैंकर की ओर से "तत्काल सुधारात्मक कदम" उठाए गए हैं। उपरोक्त गलती के कारण कंपनी के शेयर गुरुवार को एक समय पर 9% तक टूट गए थे और आखिरकार महज 2.76% की गिरावट के साथ 1148.5 रुपये के भाव पर बंद हुए।
बाद में स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि प्रमोटर समूह से जुड़े चार लोगों ने कुल 25.48 मिलियन यानी 23.98 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 1,080 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचकर 2,750 करोड़ रुपये जुटाए। खरीदारों में एसबीआई म्यूचुअल फंड (एमएफ), निप्पॉन इंडिया एमएफ, नॉर्वेज बैंक और बजाज आलियांज लाइफ शामिल थे।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन