फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   AI, AI Express post Rs 9,568 crore loss before tax in FY25

Aviation: एअर इंडिया व एअर इंडिया एक्सप्रेस को उठाना पड़ा ₹9568 करोड़ का घाटा, सरकार ने सदन में दिए आंकड़े

Thu, 21 Aug 2025 03:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 21 Aug 2025 03:40 PM IST
सार

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया को कर से पहले 3,890.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि इसकी कम लागत वाली शाखा एयर इंडिया एक्सप्रेस, जो लंबे समय से लाभदायक थी, ने 2024-25 में 5,678.2 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया।

विज्ञापन
AI, AI Express post Rs 9,568 crore loss before tax in FY25
एअर इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस को मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कर से पहले कुल मिलाकर 9,568.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। पिछले वित्त वर्ष में, अकासा एअर और स्पाइसजेट ने कर से पहले 1,983.4 करोड़ रुपये और 58.1 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया, जबकि इंडिगो को कर से पहले 7,587.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने गुरुवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में ये आंकड़े साझा किए। हालांकि, ये आंकड़े अस्थायी हैं।

विज्ञापन


टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया को कर से पहले 3,890.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि इसकी कम लागत वाली शाखा एअर इंडिया एक्सप्रेस, जो लंबे समय से लाभदायक थी, ने 2024-25 में 5,678.2 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया। घाटे में चल रही एअर इंडिया और मुनाफे में चल रही एअर इंडिया एक्सप्रेस का जनवरी 2022 में टाटा समूह ने अधिग्रहण कर लिया था।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, एअर इंडिया का कर्ज 26,879.6 करोड़ रुपये था, जबकि इंडिगो का कर्ज 67,088.4 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्पाइसजेट का कर्ज क्रमशः 617.5 करोड़ रुपये, 78.5 करोड़ रुपये और 886 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहोल ने लिखित उत्तर में कहा, "मार्च 1994 में एअर कॉरपोरेशन अधिनियम के निरस्त होने के साथ ही भारतीय घरेलू विमानन नियंत्रण मुक्त हो गया है। संसाधन जुटाने और ऋण पुनर्गठन सहित वित्तीय और परिचालन संबंधी निर्णय, वाणिज्यिक विचारों के आधार पर संबंधित एयरलाइनों की ओर से प्रबंधित किए जाते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed