फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates Today

Sensex Closing Bell: बाजार में बिकवाली हावी; निवेशकों के 3.4 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

Wed, 02 Aug 2023 06:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 02 Aug 2023 06:47 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बाजार में बिकवाली हावी; निवेशकों के 3.4 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates Today
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट आई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 702.88 (1.06%) अंक टूटकर 65,756.43 अंकों पर जबकि निफ्टी 207.00 (1.05%) अंक फिसलकर 19,526.55 अंकों पर बंद हुआ। बुधवार को इंट्राडे में सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूटा। हालांकि, निचले स्तरों पर बाजार में खरीदारी होने से यह कुछ हद तक नुकसान कम कर बंद होने में सफल रहा। आंकड़ों के मुताबिक बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान निवेशकों को 3.5 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। इस दौरान इंडिगो के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़त जबकि टाटा मोटर्स के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में आई बड़ी गिरावट का कारण वैश्विक बाजारों में कमजोरी का रुख रहा। वैश्विक बाजार में फिच की ओर से अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग कम करने के कारण मंदी का रुख दिखा।

विज्ञापन

दो महीने में रुपये में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट

आयातकों की ओर से जोखिम लेने जोखिम और डॉलर की मांग के कारण बुधवार को रुपये में करीब दो महीने में की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 82.5825 पर बंद हुआ, जबकि मंगलवार को यह 82.2550 पर बंद हुआ था। कारोबारियों के अनुसार कुछ सरकारी बैंकों की डॉलर लिवाली से इंट्राडे ट्रेड में रुपया गिरकर 82.6150 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया था। उनके अनुसार इक्विटी से संबंधित विदेशी निकासी की संभावना से भी रुपया 82.60 रुपये प्रति डॉलर के महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल पर पहुंच गया।

विज्ञापन

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में छाई लाली

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप गेनर्स

व्हर्लपूल के ठिकानों पर डीआरआई ने दी दबिश, कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी

घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) ने एक विशेष प्रकार की वॉशिंग मशीन के घटकों में से एक के एचएसएन कोड के संभावित गलत वर्गीकरण के संबंध में गुरुग्राम और पुडुचेरी में स्थित उसकी इकाइयों में तलाशी ली है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि सीमा शुल्क कानून 1962 (Customs Act, 1962) की धारा 105 के तहत छापेमारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed