फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: दिन के निचले स्तरों से संभला बाजार; सेंसेक्स 149 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 19600 के पार

Wed, 09 Aug 2023 08:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 09 Aug 2023 08:48 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 149.31 (0.23%) अंको ंकी बढ़त के साथ 65,995.8 अंकों पर जबकि निफ्टी 61.70 (0.32%) अंक उछलकर 19,632.55 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 149.31 (0.23%) अंको ंकी बढ़त के साथ 65,995.8 अंकों पर जबकि निफ्टी 61.70 (0.32%) अंक उछलकर 19,632.55 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेययरों में तीन-तीन प्रतिशत का उछाल दिखा। बुधवार को सेंसेक्स में दिन के निचले स्तरों से 550 अंकों की मजबूत दिखी। बुधवार को बाजार की मजबूती में मेटल और ऑटो स्टॉक्स का सबसे अधिक योगदान रहा।

विज्ञापन

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

बुधवार को एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

16 करोड़ रुपये की कर चोरी मामले में हीरो के भूमिका की अधिकारी कर रहे जांचः रिपोर्ट

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई कि भारतीय कर अधिकारी मोटरसाइकिल निर्माता हीरो मोटोकॉर्प के एक विक्रेता के साथ संबंधों की जांच कर रहे हैं, जिस पर लगभग 900 मिलियन रुपये (10.87 मिलियन डॉलर) के झूठे खर्च की सूचना देने का संदेह है। दो सूत्रों में से एक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि विक्रेता साल्ट एक्सपीरिएंस की ओर से कथित फर्जी खर्च के आधार पर, हीरो मोटोकॉर्प को टैक्स क्रेडिट मिला, जिससे लगभग 160 मिलियन यानी 16 करोड़ रुपये की कर चोरी का संदेह उत्पन्न हुआ।

आईपीओ के बाद लिस्टिंग की समयसीमा में बदलाव का फैसला, दिसंबर से होगा लागू

बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को घोषणा की कि उसने आईपीओ की लिस्टिंग की समयसीमा को मौजूदा टी+6 दिनों से घटाकर टी+3 दिन कर दिया है। दिसंबर 2023 से लागू होने वाले नए नियमों के तहत आईपीओ को निर्गम समापन तिथि के 3 दिनों के बाद सूची बद्ध करना अनिवार्य होगा।

आईआरसीटीसी का मुनाफा घटा, राजस्व बढ़ा

भारतीय रेलवे में खानपान सेवा प्रदाता कंपनी आईआरसीटीसी (Indian Railway Catering and Tourism Corp) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए परिणामों की घोषणा कर दी है। नतीजों के अनुसार सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 5% की गिरावट के साथ लाभ 232.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान नियामकीय फाइलिंग के अनुसार कंपनी का राजस्व पिछले साल के 852.6 करोड़ की तुलना में बढ़कर 1,001.8 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed