{"_id":"6336c43bb2d0547e0e49aec6","slug":"sensex-closing-bell-market-buzzing-due-to-increase-in-repo-rate-sensex-rose-1000-points-nifty-near-17100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: रेपो रेट में वृद्धि से बाजार ‘गुलजार’, सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी 17100 के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: रेपो रेट में वृद्धि से बाजार ‘गुलजार’, सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी 17100 के करीब
Fri, 30 Sep 2022 04:05 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 30 Sep 2022 04:05 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक के बाद रेपो रेट में 0.50% वृद्धि का एलान किया है। रेपो रेट अब 5.4% से बढ़कर 5.90% हो गया है। रेपों में वृद्धि की घोषणा के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूती दिखने लगी।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की घोषणा के बाद शेयर बाजार में चौतरफा तेजी आई है। आरबीआई की ओर से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 1017 अंक उछलकर 57,427 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी में भी 276 अंकों की तेजी आई है यह 17,094 अंकों के लेवल पर क्लोज हुआ।
विज्ञापन
बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, ऑटो व रियल्टी सेक्टर के शेयरों में तेजी
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक के बाद रेपो रेट में 0.50% वृद्धि का एलान किया है। रेपो रेट अब 5.4% से बढ़कर 5.90% हो गया है। रेपों में वृद्धि की घोषणा के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूती दिखने लगी। आरबीआई के फैसले के बाद बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, ऑटो और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखी। शुक्रवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स में 1300 से अधिक अंकों का उछाल आया। लार्ज कैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मालकैप शेयरों में भी खरीदारी दिखी।
विज्ञापन