{"_id":"594ba09d4f1c1b505a8b4783","slug":"sensex-closes-with-7-points-up-after-making-record-high-nifty-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर सिर्फ 7 अंकों की तेजी पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में चार अंकों की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर सिर्फ 7 अंकों की तेजी पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में चार अंकों की गिरावट
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 22 Jun 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स में काफी गिरावट देखने को मिली और यह केवल 7 अंकों की बढ़त के साथ 31291 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 4 अंकों की गिरावट के साथ 9630 पर बंद हुआ। इससे पहले दिन में सेंसेक्स 250 अंक तक चढ़ गया था, लेकिन बाद में निवेशकों द्वारा भारी बिकवाली के चलते यह फिर से नीचे आ गया।
विज्ञापन
इन इंडेक्स में दिखी बढ़त
जिन इंडेक्स में बढ़त देखी गई उनमें बैंक, मिडकैप और स्मॉलकैप शामिल हैं। वहीं रियल्टी, ऑटो, मेटल के शेयरों में भी तेजी देखी गई है। वहीं ऑयल एंड गैस के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी ऊपरी स्तरों पर जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी गिरकर 14763 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 14943 के स्तर पर पहुंचा था।
विज्ञापन
निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 17908 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 18150 के ऊपर पहुंचने में कामयाब हुआ था। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 15609.5 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 15811 तक पहुंचा था।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोर शुरुआत देखी गई और ये 13 पैसे गिरकर 64.63 के स्तर पर खुला। बंद होते वक्त ये 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.55 पर बंद हुआ।