फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   bse, nse see rise as crude oil prices comes to 7 month low

7 महीने के निचले स्तर पर कच्चा तेल, सेसेंक्स-निफ्टी में दिखा उछाल

Fri, 16 Jun 2017 10:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Fri, 16 Jun 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
bse, nse see rise as crude oil prices comes to 7 month low
कच्चे तेल की कीमतें 7 महीने के सबसे निचले स्तर पर आने की सुगबुगाहट के चलते शेयर मार्केट में अच्छी शुरुआत देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोनों हरे निशान के साथ हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन खुले। 
विज्ञापन


जहां निफ्टी 27.40 अंकों की तेजी के साथ 9605 कारोबार कर रहा है, वहीं सेंसेक्स 57.95 अंकों की तेजी के साथ 31133 पर कारोबार कर रहा है। 

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दिखी तेजी

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में ऑयल एंड गैस शेयरों में भी अच्छी तेजी आई है और बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


आईटी शेयरों को छोड़कर आज सभी अहम सेक्टरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। आज के कारोबार में ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी, मेटल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.70 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 0.70 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.60 फीसदी और मेटल इंडेक्स 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि कारोबार के इस दौरान आईटी शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है और निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed