{"_id":"5e74ef158ebc3e7692502e4d","slug":"rbi-will-infuse-cash-of-rs-30000-crore-next-week-for-market-stability","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में स्थिरता के लिए आरबीआई अगले सप्ताह 30,000 करोड़ रुपये की नकदी डालेगा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बाजार में स्थिरता के लिए आरबीआई अगले सप्ताह 30,000 करोड़ रुपये की नकदी डालेगा
Fri, 20 Mar 2020 09:58 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 20 Mar 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक बाजार में स्थिरता बनाए रखने के ध्येय से बांड की खरीद बिक्री (खुले बाजार की गतिविधियां-ओएमओ) के जरिए अगले सप्ताह बाजार में 30,000 करोड़ रुपये की नकदी डालेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि आरबीआई खुली बाजार गतिविधियों के जरिए सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद-फरोख्त की व्यवस्था करेगा। यह खरीद 30,000 करोड़ रुपये की होगी और दो किस्तों में की जाएगी। यह खरीद 15,000-15,000 करोड़ रुपये की इसी महीने में होगी। बयान के अनुसार नीलामी 24 मार्च और 30 मार्च को होगी।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते कुछ वित्तीय बाजारों में स्थिति अभी भी गंभीर और तंग बनी हुई है। इस प्रयास के जरिए यह सुनिश्चित करना है कि सभी बाजार खंड पर्याप्त नकदी और कारोबार के साथ सामान्य रूप से काम करें।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को खुले बाजार गतिविधियों के जरिए 10,000 करोड़ रुपये की पूंजी डाली। केंद्रीय बैंक 19 दिसंबर 2022 को परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियों पर 6.84 फीसदी, 25 मई 2025 को परिपक्व होने वालों पर 7.72 फीसदी, नौ जुलाई 2026 को परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियों पर 8.33 फीसदी और 14 जनवरी 2029 को परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियों पर 7.26 फीसदी ब्याज देगा।
इससे पहले, सोमवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि नियामक के पास पर्याप्त नीतिगत उपाय हैं और वह अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से निकालने के लिए जरूरत पड़ने पर हर संभव कदम उठाने को तैयार है।