फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   price of gold and silver has increased today, know what is the price of your city

Gold Silver Price Today: आज बढ़ गई सोने-चांदी की कीमत, जानें क्या है आपके शहर का भाव

Thu, 11 Nov 2021 10:42 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Nov 2021 10:42 AM IST
सार

Gold Silver Price Today:आज सोने का भाव 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 48,999 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गई है।

विज्ञापन
price of gold and silver has increased today, know what is the price of your city
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media

विस्तार

दुनियाभर में छठ पर्व के मौके पर सोने में आया उछाल आज भी जारी रहा। गुरुवार को भी एमसीएक्स पर सोने के दाम में बढ़त आई। आज सोने का भाव 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 48,999 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गई है।

विज्ञापन


तेजी के बाद इस दाम पर बिक रही चांदी
चांदी की कीमत 0.13 फीसदी चढ़कर 65,961 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बता दें कि देश में सोने की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य कर और मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग होती है। गुरुवार को दस ग्राम 24 कैरेट सोना चेन्नई में 50,400 रुपये, मुंबई में 48,260 रुपये, दिल्ली में 51,710 रुपये और कोलकाता में 50,360 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। 
विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed