फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Piyush Goyal pay my respects to Ratan Tata at IFQM Symposium

IFQM: भारतीय ब्रांड को दुनिया में स्थापित करने के लिए गुणवत्ता जरूरी, पीयूष गोयल ने की ये अपील

Wed, 16 Oct 2024 11:00 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 16 Oct 2024 11:00 AM IST
सार

IFQM: केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने बहुत कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़कर नेतृत्व किया, और वास्तव में एक अंतरराष्ट्रीय समूह बनाया। उन्होंने समूह की उपलब्धियों के साथ भारत को गौरवान्वित किया।

विज्ञापन
Piyush Goyal pay my respects to Ratan Tata at IFQM Symposium
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन प्रतिष्ठान (आईएफक्यूएम) की ओर से आयोजित प्रथम वार्षिक संगोष्ठी में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने बहुत कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़कर नेतृत्व किया, और वास्तव में एक अंतरराष्ट्रीय समूह बनाया। उन्होंने समूह की उपलब्धियों के साथ भारत को गौरवान्वित किया।

विज्ञापन


गोयल ने कहा, "रतन टाटा ने ब्रांड इंडिया को दुनिया भर में, सीमाओं के पार ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वास्तव में यह दुनिया को यह दिखाया कि हम यह कर सकते हैं, हमारे पास दुनिया में बदलाव लाने की क्षमता है। उन्होने एक सख्त एग्जीक्यूटिव की छवि होने के बावजूद,  इसे बहुत ही दयालु तरीके से किया। उनका नेतृत्व हमें बहुत कुछ सिखाता है।"

विज्ञापन

भारतीय ब्रांड को स्थापित करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद जरूरी

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस दृष्टिकोण के बिना भारत को वास्तव में प्रतिस्पर्धी बनाना बहुत मुश्किल होगा। गोयल ने जोर देकर कहा कि गुणवत्ता को प्राथमिकता देने से न केवल घरेलू मांगें पूरी होंगी बल्कि भारत वैश्विक बाजारों की सेवा करने की स्थिति में भी आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इससे नौकरियां पैदा करने, आर्थिक गतिविधि का विस्तार करने और भारत की आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने की हमारी क्षमता प्रभावित होगी।" गोयल ने उद्योग जगत के नेताओं से गुणवत्ता को एक दीर्घकालिक बदलाव के रूप में अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त ब्रांड बनने के लिए, भारत को अपने उत्पादों और सेवाओं को गुणवत्ता का पर्याय बनाना चाहिए। 

गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण को आंदोलन के रूप में अपनाने की जरूरत 

अपने संबोधन में, गोयल ने गुणवत्ता मानकों को अपनाने में भारत के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार किया, विशेष रूप से गुणवत्ता नियंत्रण आदेश पेश करते समय शुरुआती प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस विरोध पर काबू पाना भारत के आर्थिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।



उन्होंने कहा, "हमें 20-25 सालों में गुणवत्ता को एक आंदोलन के तौर पर अपनाना होगा, इसके बिना भारत को वास्तव में प्रतिस्पर्धी बनाना बहुत मुश्किल होगा। भारत को दुनिया में एक ब्रांड बनाने की हमें आकांक्षा रखनी होगी, ताकि दुनिया को लगे कि अगर यह भारत से आ रहा है, तो इसकी गुणवत्ता अच्छी ही होगी, तभी हम वास्तव में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन पाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed