फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Petrol Diesel Price Today Hiked : Petrol and diesel prices hiked for ninth day in a row, Know price in Delhi Mumbai Kolkata Chennai

Petrol Diesel Price: लगातार 9वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या हैं आज की कीमतें

Mon, 15 Jun 2020 07:47 AM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 15 Jun 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today Hiked : Petrol and diesel prices hiked for ninth day in a row, Know price in Delhi Mumbai Kolkata Chennai
Petrol Diesel Price Today - फोटो : Amar Ujala

तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने सोमवार को लगातार 9वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि की। दिल्ली में 48 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल अब 76.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल में 59 पैसे की बढ़ोतरी के बाद कीमत बढ़कर 74.62 प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले, रविवार को राजधानी में पेट्रोल की कीमत में 62 पैसे और डीजल में 64 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 62 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 75.78 रुपये प्रति लीटर थी और 64 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल 74.03 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 59 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 58 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। स्थानीय बिक्री कर या वैट के आधार पर देश भर में दरों में वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह, मुंबई में अब पेट्रोल 83.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.21 रुपये प्रति लीटर होगा। चेन्नई निवासियों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 79.96 रुपये और डीजल के लिए 72.69 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना होगा। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 78.10 रुपये और डीजल की कीमत 70.33 रुपये लीटर है। 

वित्त विशेषज्ञ डॉक्टर रवि सिंह ने बताया वृद्धि का कारण
पहले ही कोरोना से डरकर ज्यादातर लोग अपने निजी वाहनों में सफर करना पसंद कर रहे हैं। लेकिन नौ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जो उछाल जारी है उससे अपना वाहन चलाना भी भारी पड़ने लगा है। मार्च में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइड ड्यूटी में तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था। लेकिन तेल कंपनियों ने इसा बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला था। दूसरा लॉकडाउन में ढील के बाद अचानक से पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ी है। रुपये में गिरावट से भी तेल कंपनियों की चिंता बढ़ी है। लॉकडाउन के बीच तेल कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा था, अब वे इसकी भरपाई करना चाहेंगी।

इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने में बड़ा रोल अदा कर रही है। 
डॉक्टर रवि सिंह ने कहा कि अप्रैल में जो क्रूड 17.51 डॉलर प्रति बैरल पर था, अब वह बढ़कर 38 डॉलर के करीब है। यानी क्रूड की कीमतों में दो महीने से भी कम समय में 100 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। रुपये में गिरावट से भी तेल कंपनियों की चिंता बढ़ी है। रुपये में गिरावट का मतलब है कि उन्हें तेल खरीदने के लिए डॉलर के रूप में ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था। बात अगर विकसित अर्थव्यवस्था की करें तो अमेरिका में कुल कीमत का 19 फीसदी जापान में, 47 फीसदी यूके में, 62 फीसदी और फ्रांस में 63 फीसदी टैक्स के रूप में लगता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed