फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Petrol and Diesel Price Today On 25 November 2020 : Wednesday Know Rates According To IOCL

Petrol Diesel Price: आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी है कीमत

Wed, 25 Nov 2020 07:05 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 25 Nov 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
Petrol and Diesel Price Today On 25 November 2020 : Wednesday Know Rates According To IOCL
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से डीजल और पेट्रोल की कीमतों आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। छह दिन लगातार दाम बढ़ने के बाद आज स्थिर हुए हैं।  आपको बता दें, शुक्रवार को 50 दिन के बाद पैट्रोल तो 41 दिन बाद डीजल के दामों में बदलाव हुए थे।

विज्ञापन


जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 71.41 81.59
कोलकाता 74.98 83.15
मुंबई 77.90 88.29
चेन्नई 76.88 84.64


(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

यह भी पढ़ेंः पेट्रोल पंप पर फ्री में न मिलें ये 9 सुविधाएं तो ऐसे करें शिकायत, लगेगा भारी जुर्माना

विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed