फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   No relief in Onion prices even after import

दशहरा के बाद अब दीपावली में भी आंसू निकालेगा प्याज

Wed, 28 Oct 2015 08:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Oct 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
No relief in Onion prices even after import

सरकार की तरफ से आयातित प्याज के शोर-शराबे के बावजूद प्याज के भाव में कोई गिरावट नहीं दिख रही है। प्याज की खुदरा कीमत एक बार फिर से 60 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


प्याज के थोक कारोबारियों के मुताबिक प्याज के दाम में गिरावट अब दीपावली के बाद ही आएगी। कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में प्याज की मांग भी अधिक हो जाती है। पिछले एक महीने से प्याज के भाव 50-60 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहे हैं।
विज्ञापन


दाल की कीमत को कम करने में व्यस्त सरकार की तरफ से भी अब प्याज के दाम को लेकर कोई चर्चा नहीं की जा रही है। पिछले साल के मुकाबले प्याज के दाम में 80 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त माह के दौरान प्याज की बढ़ती कीमत को देखते हुए सरकार की तरफ से 10000 टन प्याज आयात करने का फैसला किया गया था और इसकी जिम्मेदारी वाणिज्य मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सार्वजनिक कंपनी एमएमटीसी को दी गई थी। लेकिन अब तक कितने प्याज का आयात किया गया, इसकी जानकारी सरकार की तरफ से उपलब्ध नहीं कराई गई है।

अगस्त में सरकार की तरफ से यह बयान जरूर जारी किया गया था कि सितंबर तक आयातित प्याज के आते ही प्याज की कीमत कम हो जाएगी।

विदेशी प्याज आने पर भी नहीं घट रही ‌कीमत

No relief in Onion prices even after import

प्याज के थोक कारोबारियों के मुताबिक कुछ आयातित प्याज देश की कुछ मंडियों में जरूर आए हैं, लेकिन इससे प्याज की कीमतों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

प्याज के दाम में असली गिरावट नवंबर के तीसरे सप्ताह से ही शुरू होगी जब घरेलू स्तर पर प्याज की आवक में बढ़ोतरी होगी। उनका कहना है कि अब भी प्याज की आवक मांग के मुकाबले कम है और त्योहारी सीजन होने से प्याज की मांग भी बढ़ गई है।

खाद्य व आपूर्ति विभाग की तरफ से जारी विज्ञप्ति में अब प्याज के भाव का जिक्र नहीं होता है और इस बात की भी जानकारी नहीं दी जाती है कि अब तक कितने प्याज का आयात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed