फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Nifty Sensex Today December 14 Share Market Latest Update Trade BSE Nifty Sensex Updates

Sensex Nifty Today: 250 अंकों की बढ़ोतरी के साथ सेंसेक्स 46000 के ऊपर, निफ्टी में भी दर्ज हुई तेजी

Mon, 14 Dec 2020 09:43 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 14 Dec 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Nifty Sensex Today December 14 Share Market Latest Update Trade BSE Nifty Sensex Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुझान मिलने और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंकों से अधिक की तेजी हुई। इस दौरान सूचकांक को आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों से समर्थन मिला।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने सर्वकालिक उच्च स्तर 46,373.34 को छुआ, और खबर लिखे जाने तक 235.41 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 46,334.42 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 69.70 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 13,583.55 पर था। इससे पहले सेंसेक्स ने 13,588.40 के उच्च स्तर को छुआ।
विज्ञापन



सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, एलएंडटी, सन फार्मा, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में सेंसेक्स 139.13 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 46,099.01 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 35.55 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 13,513.85 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 4,195.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।


दूसरे एशियाई बाजारों में शंघाई, सियोल और टोक्यो में तेजी थी, जबकि हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहा था। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 फीसदी बढ़कर 50.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed