फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Today: Nifty Sensex opening on thursday share market started on a negative note

Sensex Today: शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 37,500 और निफ्टी 11,100 के पार

Thu, 23 Jul 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Jul 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Today: Nifty Sensex opening on thursday share market started on a negative note
BSE Sensex Today: शेयर बाजार - फोटो : File

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 79.75 अंक यानी 0.21 फीसदी नीचे 37791.77 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.24 फीसदी यानी 26.75 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11105.85 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जी लिमिटेड, टाइटन, ब्रिटानिया, सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, आईटीसी, सिप्ला, डॉक्टर रेड्डी और ग्रासिम की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं बीपीसीएल, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, मारुति, एल एंड टी, आईओसी और इंफोसिस के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, मीडिया, मेटल और एफएमसीजी हरे निशान पर खुले। वहीं ऑटो, आईटी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी और बैंक लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 56.60 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के बाद 37814.92 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 2.40 अंक यानी 0.02 फीसदी ऊपर 11135 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले पांच कारोबारी दिन से शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। जबकि उससे पहले लगातार पांच कारोबारी दिनों से शेयर बाजार तेजी पर बंद हो रहा था। कल सेंसेक्स 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 58.81 अंक नीचे 37871.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.27 फीसदी नीचे 29.65 अंकों की गिरावट के साथ 11132.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 


बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 25.68 अंक यानी 0.07 फीसदी ऊपर 37956.01 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.06 फीसदी यानी 7.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11169.40 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed