फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   nifty closes on a new record of 10950, sensex up by 287 points

पहली बार 10950 के पार बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में दिखी 287 अंकों की मजबूती

Mon, 22 Jan 2018 04:13 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
nifty closes on a new record of 10950, sensex up by 287 points
sensex

सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार एक नई ऊंचाई पर बंद हुआ। जहां एक तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10590 के पार पहली बार पहुंचा, वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स भी 287 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 35749.03 की नई ऊंचाई पर पहुंचा। वहीं निफ्टी ने 10,944.95 के नए लेवल को छुआ।

विज्ञापन


आईटी, बैंकिंग, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी दिखी है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की उछाल के साथ 27,041 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 2 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ है। बीएसई के रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1.8 फीसदी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 0.75 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि मेटल और पीएसयू बैंक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह के वक्त भी मार्केट ने नई बढ़ोतरी देखने को मिली। सप्ताह के पहले दिन ही शेयर बाजार जबरदस्त उछाल के साथ खुला। सोमवार को शेयर बाजार खुलने के साथ ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स 100 प्वाइंट्स चढ़ गया तो निफ्टी ने भी 10910 का नया आंकड़ा छू लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई में 821 शेयरों की बढ़त देखी गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.5%, ओएनजीसी 5% जबकि एचडीएफसी के शेयर 1% चढ़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed