फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Muhurat Trading 2025 Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Muhurat Trading 2025: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 25900 से ऊपर; इंफोसिस, स्विगी टॉप गेनर

Tue, 21 Oct 2025 11:11 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 21 Oct 2025 11:11 AM IST
सार

Muhurat Trading 2025:  दिवाली के अवसर पर शेयर बाजार में विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, मुहूर्त ट्रेडिंग 1:45 से शुरू होकर 2:45 तक चलेगी। इस दौरान बाजार में क्या चल रहा है, आइए जानें।

विज्ञापन
Muhurat Trading 2025 Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
एनएसई - फोटो : एनएसई

विस्तार

शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ हिंदू कैलेंडर के नए वित्तीय वर्ष संवत 2082 की शुरुआत हो गई। मुहूर्त ट्रेडिंग की ओपनिंग के दौरान सेंसेक्स 200 अंक से अधिक मजबूत हुआ है। निफ्टी 25,900 से ऊपर है। विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स 245.90 अंक बढ़कर 84,609.27 पर खुला, निफ्टी 81.70 अंक बढ़कर 25,924.85 पर खुला। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इंफोसिस और स्विगी टॉप गेनर के रूप में कारोबार करते दिख रहे हैं। दोपहर एक बजकर 59 मिनट पर सेंसेक्स 146.72 (0.17%) अंकों की बढ़त के साथ 84,510.09 पर जबकि निफ्टी 49.70 (0.19%) अंक चढ़कर 25,892.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। 

विज्ञापन

दिवाली के मौके पर बाजार में हुआ विशेष ट्रेडिंग सत्र का आयोजन

दिवाली के अवसर पर शेयर बाजार में विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, मुहूर्त ट्रेडिंग 1:45 से शुरू होकर 2:45 तक चलेगी। हर साल इस शुभ दिन पर निवेशक लक्ष्मी पूजन के साथ अच्छे भाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए ट्रेडिंग करते हैं। इसे भारतीय निवेश समुदाय के लिए अर्थिक नववर्ष की शुरुआत माना जाता है। वहीं, विदेशी मुद्रा बाजार मंगलवार और बुधवार को दिवाली और दिवाली बलिप्रतिपदा के चलते बंद रहेंगे।
विज्ञापन

किन शेयरों में बढ़त और किसमें दिखी गिरावट?

सेंसेक्स के शेयरों में इंफोसिस, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, बीईएल और पावर ग्रिड में बढ़त दर्ज की गई। कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयरों में गिरावट दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापक बाजारों में भी तेजी रही और बीएसई मिडकैप में 162.73 अंक या 0.35 प्रतिशत तथा बीएसई स्मॉलकैप में 511.25 अंक या 0.96 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सभी क्षेत्रीय सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। इनमें औद्योगिक, सूचना प्रौद्योगिकी और सेवा सूचकांक शामिल थे।

एशियाई बाजार में दिखी बढ़त

मुहूर्त ट्रेडिंग एक घंटे का प्रतीकात्मक ट्रेडिंग सत्र है जो दिवाली के अवसर पर भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा आयोजित किया जाता है। दिवाली एक हिंदू त्योहार है जिसे निवेश सहित नई शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। दिवाली के के दौरान एशियाई बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुए। शंघाई का कंपोजिट बेंचमार्क 1.36 प्रतिशत बढ़ा, हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.77 प्रतिशत चढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.24 प्रतिशत और जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 0.15 प्रतिशत बढ़ा। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी बाजार रात भर के सौदों में मजबूती के साथ बंद हुए थे। मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 411.18 अंक उछलकर 84,363.37 पर बंद हुआ था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 133.30 अंक बढ़कर 25,843.15 पर बंद हुआ था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed