फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Market Capitalization of these companies out of top 10 companies of Sensex rose

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से SBI को हुआ सर्वाधिक लाभ, टीसीएस की बाजार हैसियत सबसे ज्यादा

Sun, 30 Jun 2019 01:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 30 Jun 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
Market Capitalization of these companies out of top 10 companies of Sensex rose
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) कुल मिलाकर 36,839 करोड़ रुपये बढ़ा। सर्वाधिक लाभ भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को हुआ। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़त देखी गई। वहीं टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण घटा। 

विज्ञापन

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,218.68 करोड़ रुपये बढ़कर 3,22,089.23 करोड़ रुपये हो गया। 
  • एचडीएफसी बैंक का  बाजार पूंजीकरण 8,485.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,68,555.19 करोड़ रुपये हो गया।
  • एचडीएफसी का 9,398.59 करोड़ रुपये बढ़कर 3,78,194.61 करोड़ रुपये रहा। 
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का 4,026.53 करोड़ रुपये बढ़कर 3,86,914.89 करोड़ रुपये हो गया। 
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,148.44 करोड़ रुपये बढ़कर 2,82,105.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 17,242.19 करोड़ रुपये घटकर 7,93,647.61 करोड़ रुपये रह गया। 
  • टीसीएस की बाजार हैसियत में 8,517.92 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 8,35,749.88 करोड़ रुपये रहा। 
  • इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 8,191.74 करोड़ रुपये घटकर 3,19,783.94 करोड़ रुपये रहा। 
  • कोटक महिंद्रा बैंक के पूंजीकरण में 2,520 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 2,81,900.73 करोड़ रुपये रहा। 
  • आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 367 करोड़ रुपये घटकर 3,35,825.21 करोड़ रुपये पर आ गया। 

टीसीएस पहले स्थान पर बरकरार 

शीर्ष 10 कंपनियों की रैंकिंग में टीसीएस पहले स्थान पर बरकरार रही। इसके बाद उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed