{"_id":"5d7dd80e8ebc3e01557e6619","slug":"market-capitalization-of-six-companies-out-of-top-10-of-sensex-rose","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण बढ़ा, शीर्ष पर TCS","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण बढ़ा, शीर्ष पर TCS
Sun, 15 Sep 2019 11:49 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में 50,580.35 करोड़ रुपये बढ़ा। इसमें सबसे अधिक लाभ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ।
विज्ञापन
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 15,841.19 करोड़ रुपये बढ़कर 2,60,330.92 करोड़ रुपये हो गया।
- आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्यांकन में 14,062.37 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह 2,66,874.13 करोड़ रुपये रहा।
- कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,011.67 करोड़ रुपये बढ़कर 2,83,330.41 करोड़ रुपये हो गया।
- एचडीएफसी का 7,695.41 करोड़ रुपये बढ़कर 3,60,062.95 करोड़ रुपये रहा।
- एचडीएफसी बैंक का 3,036.27 करोड़ रुपये बढ़कर 6,17,170.55 करोड़ रुपये हो गया।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप 1,933.44 करोड़ रुपये बढ़कर 7,76,891.25 करोड़ रुपये रहा।
इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
- टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 21,125.9 करोड़ रुपये घटकर 8,03,516.90 करोड़ रुपये रह गया।
- आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में 4,914 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 2,94,778.17 करोड़ रुपये रहा।
- इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 4,724.55 करोड़ रुपये घटकर 3,56,123.44 करोड़ रुपये हो गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 2,998.26 करोड़ रुपये घटकर 3,90,705.28 करोड़ रुपये रहा।
शीर्ष पर टीसीएस
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टीसीएस शीर्ष पर रही। इसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान रहा।
विज्ञापन