फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   market capitalization of 8 companies out of top 10 of sensex fell TCS on top

सेंसेक्स की शीर्ष दस में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा, पहले स्थान पर TCS

Sun, 04 Aug 2019 11:49 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 04 Aug 2019 11:49 AM IST
सार

  • सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण89,535 करोड़ रुपये गिरा
  • भारतीय स्टेट बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ

विज्ञापन
market capitalization of 8 companies out of top 10 of sensex fell TCS on top

विस्तार

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 89,535 करोड़ रुपये की गिरावट आई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। शीर्ष दस कंपनियों में सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। 

विज्ञापन

इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण

  • एसबीआई का बाजार पूंजीकरण सप्ताह के दौरान 30,388.3 करोड़ रुपये घटकर 2,75,279.64 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 18,952.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,50,674.86 करोड़ रुपये रह गया। 
  • विज्ञापन
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 16,774.8 करोड़ रुपये घटकर 6,05,627.15 करोड़ रुपये रह गया। 
  • इसी तरह एचडीएफसी की बाजार हैसियत 7,660.34 करोड़ रुपये घटकर 3,66,471.19 करोड़ रुपये हो गई।
  • आईटीसी की 6,995.81 करोड़ रुपये घटकर 3,24,753.23 करोड़ रुपये रह गई। 
  • समीक्षाधीन सप्ताह में इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 5,111.1 करोड़ रुपये घटकर 3,33,037.59 करोड़ रुपये हो गया। 
  • आईसीआईसीआई बैंक का 3,003.03 करोड़ रुपये घटकर 2,65,122.36 करोड़ रुपये रह गया। 
  • कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में 649.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 2,87,873.18 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 36,491.94 करोड़ रुपये बढ़कर 8,27,794.83 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का 1,493.71 करोड़ रुपये बढ़कर 3,76,145 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

पहले स्थान पर टीसीएस 

शीर्ष दस की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed