{"_id":"5f5224dae7877e5b2f4b93c4","slug":"know-ho-much-gold-and-silver-price-changed-today-on-4-september-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की कीमत में मामूली गिरावट, 738 रुपये सस्ती हुई चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोने की कीमत में मामूली गिरावट, 738 रुपये सस्ती हुई चांदी
Fri, 04 Sep 2020 04:58 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 04 Sep 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
सोना-चांदी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रुपये की बढ़ोतरी के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतें 56 रुपये घटकर 51,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की बात करें, तो यह 738 रुपये घटकर 68,371 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 56 रुपये की मामूली गिरावट आई। वैश्विक बाजार में सोना 1,935 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 26.71 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे मजबूत
दो दिन की गिरावट के बाद आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे चढ़कर 73.14 (अनंतिम) पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.38 के स्तर पर मजबूती के साथ खुली और आगे बढ़ हासिल करते हुए 73.14 पर बंद हुई, जो अपने पिछले बंद भाव से 33 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।
विज्ञापन
गुरुवार को इतनी बदली थी कीमत
गुरुवार को वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत कम होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोना 774 रुपये घटकर 51,755 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। वहीं चांदी 1,908 रुपये कम होकर 69,176 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि था, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें कम होने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 774 रुपये कम हुई।' अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,934 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 27.24 डॉलर प्रति औंस के सपाट स्तर पर कारोबार कर रही थी।