फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Investment in silver and shares can give big profits in covid-19 crisis

कोविड-19 के दौर में चांदी और शेयरों में निवेश दिला सकते हैं बड़ा मुनाफा

Mon, 29 Jun 2020 05:24 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 29 Jun 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
Investment in silver and shares can give big profits in covid-19 crisis
सोना और चांदी - फोटो : pixabay

कोविड-19 से मार्च में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट झेल चुका भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर तेजी के रास्ते पर लौट चुका है। दूसरी ओर, सोने में जारी तेजी के साथ चांदी की कीमतें भी नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही हैं। एफडी और पीपीएफ जैसी लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरें घटने से चांदी और शेयरों में निवेश फिर मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है। पेश है प्रमोद तिवारी की रिपोर्ट...

विज्ञापन


एंजल ब्रोकिंग के सीनियर एनालिस्ट रुचित जैन बताते हैं कि बाजार में तेजी तो है पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में बेहतर होगा कि ब्लूचिप कंपनियों पर दांव लगाएं। कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आ रहे हैं, जो बाजार में सेंटीमेंट का काम करते हैं। इस पर भी नजर रखें।
विज्ञापन


टीसीएस, एचडीएफसी, आरआईएल, आईटीसी, विप्रो जैसे शेयर मुनाफा दिला सकते हैं। बाजार मार्च के निचले स्तर से 38 फीसदी चढ़ चुका है व 20 फीसदी तक उछाल की और उम्मीद है। हालांकि, निफ्टी में 10,000 व 10,600 तक उतार-चढ़ाव आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार कारक निभाएंगे बड़ी भूमिका

  1. चीन-भारत में तनाव  
  2. अमेरिका के साथ भारत की व्यापारिक बातचीत 
  3. एफपीआई निवेश जो जून में 21.23 हजार करोड़ रहा
  4. बेहतर मानसून से अच्छी फसल 

ऐसे करें मुनाफावसूली
अभी शेयर 20 फीसदी तक गिरे हैं। अगर लंबे समय तक ब्लूचिप कंपनियों में निवेश कर रिटर्न का इंतजार कर सकते हैं तो बेहतर है, वरना दाम चढ़ते ही शेयर बेच देने चाहिए। -एके निगम, सीईओ बीपीएन फिनकैप

वैश्विक बाजार भी दे रहा साथ 

अमेरिकी शेयर बाजार का सबसे बड़ा सूचकांक एसएंडपी-500 भी मार्च के अपने निचले स्तर से करीब 44 फीसदी ऊपर आ चुका है, जो 90 वर्षों में सबसे तेज रिकवरी है। निचले स्तर पर खरीद करने वाले निवेशकों का मुनाफा भी 20 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। विश्लेषकों का मानना है कि इसमें अभी 15 फीसदी की तेजी और आने की संभावना है। हालांकि, अगर कोरोना जैसी कोई नई मुश्किल आती है तो यह 10 फीसदी टूट भी सकता है।

सोने से ज्यादा चांदी की चमक 
कोरोना के समय वैश्विक और घरेलू बाजार में सोने की मांग काफी ज्यादा रही है। जनवरी से अब तक सोना 23 फीसदी रिटर्न दे चुका है, जो अभी 10 फीसदी तक और चढ़ सकता है। इस तरह दिसंबर तक सोना 55 हजार का आंकड़ा पार कर जाएगा।

चांदी इस दौरान ज्यादा मुनाफा दे सकती है। इसका बड़ा कारण लोगों के पास पूंजी की कमी है, जिसकी भरपाई के लिए लोग पुराना सोना बेचने लगे हैं। उन्हें अच्छी कीमत मिल रही है, जो आने वाले समय में सोने की बढ़ती रफ्तार को धीमा कर सकता है। वहीं, चांदी की मांग उद्योगों से लेकर आम लोगों तक बढ़ने की उम्मीद है जो 6 महीने में 25 फीसदी उछाल पा चुकी है।

इसलिए खरीदें चांदी

  1. सोने-चांदी का मूल्य औसत घट रहा जो जनवरी के 123 फीसदी से 98 फीसदी हो गया है
  2. सोलर पैनल और ऊर्जा की बढ़ती मांग चांदी की खपत बढ़ाएगी 
  3. लॉकडाउन के बाद उद्योगों में तेजी का अनुमान 
  4. संक्रमण से कई खदानें बंद हुईं और आपूर्ति घटी 

65 हजार तक जाएगी चांदी...
साल के आखिर तक चांदी 65 हजार रुपये प्रति किलो तक जा सकती है। निवेशकों के लिए सही समय है। -अजय केडिया, एमडी, केडिया एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed