फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Indian Share Market closed today on account of Guru Nanak Jayanti know how Asian markets are trading

Sensex Nifty Today: गुरु नानक जयंती पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद, एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

Mon, 30 Nov 2020 10:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 30 Nov 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Indian Share Market closed today on account of Guru Nanak Jayanti know how Asian markets are trading
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : pixabay

बीते सप्ताह वॉल स्ट्रीट के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बावजूद सोमवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। वहीं गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर आज भारतीय शेयर बाजार, बॉन्ड और मुद्रा बाजार बंद हैं। कोविड-19 के टीके से जुड़ी अच्छी खबरों तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच वॉल स्ट्रीट ऊंचाई पर पहुंचा था। 

विज्ञापन


जापान का बेंचमार्क निक्केई-225 शुरुआती कारोबार में मात्र 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 26,657.18 अंक पर था। अन्य बाजारों ने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया और वे नुकसान में कारोबार कर रहे थे। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.3 फीसदी के नुकसान से 2,624.86 अंक पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स-200 0.8 फीसदी टूटकर 6,550.80 अंक पर आ गया। इसी तरह हांगकांग का हैंगसेंग 0.2 फीसदी के नुकसान से 26,848.91 पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ 3,451.31 अंक पर था। 
विज्ञापन


बीएसई और एनएसई बंद
आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कारोबार नहीं हो रहा है। दो दिसंबर को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद
आज कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं। मेटल और बुलियन समेत होल सेल कमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं हो रहा है। साथ ही कमोडिटी फ्यूचर में भी कोई कारोबार नहीं हो रहा है। मंगलवार से इन बाजारों में सामान्य तरीके से कामकाज शुरू हो जाएगा।

इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह निवेशक बाजार में निवेश करने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक की बैठक के नतीजे, वाहन बिक्री के आंकड़ों, कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के दैनिक मामलों और कोरोना वैक्सीन से जुड़ी खबरों पर नजर बनाए रखेंगे। विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुझान, कच्चे तेल की कीमतें, रुपये की चाल और शुक्रवार को जारी आर्थिक आंकड़ों का असर भी शेयर बाजार पर दिखेगा। 

बीते सप्ताह बाजार में साप्ताहिक बढ़त 
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 267.47 अंक यानी 0.61 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त के साथ 44,149.72 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.90 अंक यानी 0.85 फीसदी उछलकर 12,968.95 अंक पर पहुंच गया। 


शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण में गिरावट 
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 91,699 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक तथा भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक तथा बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed