फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Impact of Corona Virus on Share Market sensex closing below 28500

कोरोना वायरस से नहीं उबरा शेयर बाजार, 581 अंक गिरकर 28,500 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स

Thu, 19 Mar 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 19 Mar 2020 03:48 PM IST
सार

  •  जानलेवा कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने से घरेलू बाजार में फिर गिरावट आई।
  • सेंसेक्स 581.28 अंक गिरकर 28,288.23 के स्तर पर बंद हुआ।
  • सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन
Impact of Corona Virus on Share Market sensex closing below 28500
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जानलेवा कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने से घरेलू बाजार में फिर गिरावट आई। इसकी वजह से बाजार में हाहाकार मचा है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 581.28 अंक यानी 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 28,288.23 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 199.10 अंक यानी 2.53 फीसदी की गिरावट के साथ 8,269.70 के स्तर पर बंद हुआ। इस हफ्ते अब तक सेंसेक्स 5000 अंक से अधिक टूट चुका है। एनएसई का निफ्टी 1500 अंक से अधिक फिसला है।

विज्ञापन


निम्नलिखित कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए-

  • आईटीसी
  • भारती एयरटेल
  • इंफोसिस
  • एचडीएफसी बैंक
  • पावर ग्रिड
  • कोटक महिंद्रा बैंक
  • हीरो मोटोकॉर्प
  • जेएसडब्ल्यू स्टील
  • बजाज ऑटो
  • आईओसी

निम्नलिखित कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए-

  • इंफ्राटेल
  • जी लिमिटेड
  • ओएनजीसी
  • बीपीसीएल
  • बजाज फाइनेंस
  • एक्सिस बैंक
  • हिंडाल्को
  • मारुति
  • एम एंड एम

यस बैंक के शेयर में गिरावट
इस बीच आज यस बैंक के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली। यह 6.85 अंक यानी 11.33 फीसदी गिरकर 53.60 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 61.65 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 60.45 के स्तर पर बंद हुआ था। मधु कपूर द्वारा शेयर बेचने के बाद इसमें गिरावट आई। उन्होंने 161 करोड़ रुपये के 2.5 करोड़ शेयर बेचे हैं। बता दें कि यस बैंक के ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। आज से यस बैंक ग्राहक अपने खाते से सामान्य लेन-देन कर सकेंगे। बैंक के खाताधारक सभी 1,132 शाखाओं से लेनदेन कर सकेंगे। पिछले सप्ताह आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक को उबारने के लिए सरकार ने यस बैंक के पुनर्गठन की योजना अधिसूचित की थी। यस बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राज्य प्रमुख जयदेव दास ने कहा है कि वह जगन्नाथ मंदिर कॉर्पस फंड के नाम भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) खाते में 397 करोड़ रुपये  डाल रहे हैं। बता दें पुरी के सदियों पुराने इस मंदिर के 545 करोड़ रुपये यस बैंक में जमा हैं। 

विज्ञापन


बाजार के लिए खतरा बना कोरोना
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 175 हो गई है। आज 24 नए मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में पहले मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं, लखनऊ में दो और मरीज पाए गए हैं। राजस्थान में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित हैं। पीएम मोदी आज शाम आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निवेशकों में बढ़ी चिंता
भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण निवेशकों में अपने निवेश को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिस कारण बाजार में चौतरफा बिकवाली हो रही है। विदेशी निवेशक भी भारतीय बाजार से लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं। विदेशी निवेशक इस महीने 38,188 करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को उन्होंने 5,085.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मार्च में महीने में अब तक 43,000 करोड़ के शेयर बेच चुके हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं।

दिनभर ऐसा रहा शेयर बाजार का हाल
पिछले कई दिनों से बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज सेंसेक्स 1755.52 अंक यानी 6.08 फीसदी की गिरावट के साथ 27,113.99 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 464.30 अंक यानी 5.48 फीसदी की गिरावट के साथ 8,004.50 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में रिकवरी आई और दोपहर 2.13 PM बजे सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर पहुंच गए। सेंसेक्स में 413.56 अंक की बढ़त देखी गई और यह 29,283.07 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी की बात करें, तो यह 54.90 अंक की बढ़त के बाद 8,523.70 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में बाजार ने यह बढ़त गंवा दी।



बुधवार को 1700 अंक की गिरावट पर बंद हुआ था सेंसेक्स
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 1709.58 अंक यानी 5.59 फीसदी की गिरावट के बाद 28,869.51 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 498.25 अंक यानी 5.56 फीसदी की गिरावट के बाद 8,468.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed