फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Good News: Diesel-Petrol price to come down as crude is at 11 years low

खुशखबरीः फिर घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें!

Wed, 09 Dec 2015 04:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Dec 2015 04:32 AM IST
विज्ञापन
Good News: Diesel-Petrol price to come down as crude is at 11 years low

वाहन चलाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है,जल्द ही उन्हें वाहन चलाने के लिए सस्ता ईंधन मिल सकता है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटने के साथ ही इंडियन बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 11 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


इससे तेल कंपनियों और सरकार को तो फायदा होगा ही, खुदरा बाजार में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भी नरमी आने के आसार हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इंडियन बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 7 दिसंबर 2015 को 38.61 डॉलर प्रति बैरल रही, जो कि बीते 11 साल का न्यूनतम स्तर है।
विज्ञापन


इससे पहले नवंबर 2004 में 38.62 डॉलर प्रति बैरल का भाव रहा था। इससे अर्थव्यवस्था को तो फायदा पहुंचेगा ही, सरकार के सब्सिडी बिल में भी कमी आएगी। इसके साथ ही एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों में कटौती के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नवंबर 2004 के दौरान दिल्ली में पेट्रोल की खुदरा कीमत 39 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 26.28 रुपये थी।

आयात होगा सस्ता, तो सस्ता होगा खुदरा भाव

Good News: Diesel-Petrol price to come down as crude is at 11 years low

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान कच्चे तेल की औसत कीमत 60 डॉलर प्रति बैरलआंकी गई है। इस वर्ष के शुरुआती छह महीने में इसकी औसत कीमत 56 डॉलर प्रति बैरल रही थी। इसी से आयात बिल में काफी बचत हुई।

अब तो कीमत घटकर 40 डॉलर से नीचे पहुंच गई है। मतलब और ज्यादा बचत। उनका कहना है कि दाम घटने से सरकार को कम सब्सिडी का भुगतान करना होगा। अभी यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में यदि एक डॉलर की गिरावट आती है, तो भारत के आयात बिल में 6,500 करोड़ रुपये तक की कमी आती है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये के घटते मूल्य से इस पर थोड़ा असर पड़ा है, लेकिन तब भी तेल की कीमत घटने का तो लाभ मिलेगा ही।

कीमत में कटौती से सरकार के साथ-साथ आम जनता को भी पेट्रोल-डीजल व एलपीजी के दामों में कटौती की सौगात मिल सकेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने का फायदा तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनियों को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा।

इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों को अब कच्चे तेल के आयात के लिए कम वर्किंग कैपिटल की जरूरत होगी। आमतौर पर ये कंपनियां बाजार से उधार लेकर कच्चे तेल का आयात करती हैं और जब तैयार उत्पाद बिक जाता है तो उधार चुका दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed