फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver prices today june 18 2021 MCX rates increased in Indian market

Gold Silver Price: पिछले सत्र में 1500 रुपये गिरने के बाद आज बढ़ा सोना वायदा, चांदी में भी उछाल

Fri, 18 Jun 2021 10:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 18 Jun 2021 10:32 AM IST
सार

सोना वायदा 0.33 फीसदी ऊपर 47,112 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 1.0 फीसदी बढ़कर 68,330 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
gold silver prices today june 18 2021 MCX rates increased in Indian market
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कारोबारी सत्र में आई तेज गिरावट के बाद आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.33 फीसदी ऊपर 47,112 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 1.0 फीसदी बढ़कर 68,330 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में सोना वायदा 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था और चांदी वायदा की कीमत 3800 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुई थी। चांदी पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब आठ हजार रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना 0.6 फीसदी ऊपर 1,784.16 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस सप्ताह इसमें करीब पांच फीसदी की गिरावट आई है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 1.1 फीसदी बढ़कर 26.12 डॉलर प्रति औंस पर थी। इस सप्ताह चांदी में छह फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार को 0.4 फीसदी गिरकर 1,041.99 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में घटा गोल्ड ईटीएफ में निवेश 
मई 2020 में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में शुद्ध निवेश इससे पिछले महीने की तुलना में 57 फीसदी घटकर 288 करोड़ रुपये रह गया। अप्रैल में यह 688 करोड़ रुपये था। निवेशकों द्वारा शेयर बाजारों का रुख करने की वजह से गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटा है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) मई के अंत तक छह फीसदी बढ़कर 16,625 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो अप्रैल के अंत तक 15,629 करोड़ रुपये थीं। इससे पहले निवेशकों ने मार्च में गोल्ड ईटीएफ में 662 करोड़ रुपये डाले थे। फरवरी में उनका निवेश 491 करोड़ रुपये और जनवरी में 625 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed