फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold silver prices today Gold prices remain above 50000 rupees per 10 gram silver rates drop

Gold Price Today: सोने की वायदा कीमत में आज फिर आया उछाल, चांदी के दाम में गिरावट

Thu, 23 Jul 2020 10:50 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Jul 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Gold silver prices today Gold prices remain above 50000 rupees per 10 gram silver rates drop
आज सोने-चांदी की कीमत - फोटो : pixabay

पिछले सत्र में 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करने के बाद आज फिर सोने की कीमतें बढ़ गई। एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.16 फीसदी बढ़कर 50,158 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि पिछले सत्र में चांदी की कीमत में तेज वृद्धि के बाद आज एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.4 फीसदी गिरकर 60,870 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में वायदा बाजार में पहली बार भारत में सोने की कीमतें 50,000 प्रति 10 ग्राम के प्रमुख स्तर से ऊपर हो गई थीं। कीमतें 50,199 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं।

विज्ञापन


इस साल 28 फीसदी बढ़ा सोने का दाम
इस साल अब तक भारत में सोने की कीमतें 28 फीसदी बढ़ गई हैं। इससे भारत में खुदरा मांग कम हुई है। चांदी की बात करें, तो पिछले सत्र में एमसीएक्स पर चांदी वायदा आठ फीसदी से अधिक उछलकर 62,200 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो सात वर्षों में सबसे अधिक था।
विज्ञापन


रॉयटर्स के अनुसार, कमजोर मांग के कारण, डीलर बुधवार को आधिकारिक घरेलू कीमतों पर पांच डॉलर प्रति औंस तक की छूट की पेशकश कर रहे थे। भारत में घरेलू कीमतों में 12.5 फीसदी आयात कर और तीन फीसदी GST शामिल है। कमजोर मांग ने भारत के सोने के आयात को नीचे गिरा दिया था, जून तिमाही में साल-दर-साल यह 96 फीसदी गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बढ़ रही कीमत
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड कमोडिटी रिसर्च हरेश वी ने कहा कि, 'महामारी के मामलों में वृद्धि और अमेरिकी डॉलर में भारी गिरावट से सोने का तेजी से रुख बढ़ा है। ताजा आर्थिक प्रोत्साहन और अमेरिका और चीन के बीच तनाव ने कमोडिटी को निचले स्तर का समर्थन प्रदान किया। इसी तरह, कमजोर मांग और एक मजबूत रुपया घरेलू कीमतों को प्रभावित कर सकता है।'


वैश्विक बाजारों में इतना है दाम
वैश्विक बाजारों में, सोना हाजिर 0.3 फीसदी गिरकर 1,865.84 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो नौ साल के उच्च स्तर के पास रहा। कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के अलावा कमजोर डॉलर से यह प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed