फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver price update gold plunges Rs 915 silver tumbles Rs 2221 see latest rate here

Gold-Silver Price: आभूषण खरीदने का शानदार मौका, सोना 915 रुपये टूटा, चांदी में 2221 रुपये की गिरावट, देखें लेटेस्ट रेट

Wed, 20 Apr 2022 06:51 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Apr 2022 06:51 PM IST
सार

Big Fall In Gold And Silver Price: बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट आई है। एक ओर जहां सोना 915 रुपये की गिरावट के साथ 52,367 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमत 2,221 रुपये टूटकर 67,969 रुपये रह गई। यह बीते काफी दिनों में सबसे बड़ी गिरावट है। 

विज्ञापन
Gold Silver price update gold plunges Rs 915 silver tumbles Rs 2221 see latest rate here
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं के भाव में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोना 915 रुपये की गिरावट के साथ 52,367 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। गौरतलब है कि इससे पिछले कारोबारी दिन में सोना 53,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी के भाव में जबरदस्त कमी
एक ओर जहां सोने की कीमत घटी है, तो वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में भी 2,221 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस कमी के बाद चांदी की कीमत बुधवार को राजधानी दिल्ली में 67,969 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबारी दिन में 70,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया सुधरा
भारतीस मुद्रा रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे की तेजी के साथ 76.21 (अनंतिम) पर बंद हुई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,942.5 डॉलर प्रति औंस और चांदी मामूली गिरावट के साथ 24.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा अनुसंधान विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि कॉमेक्स ट्रेडिंग में हाजिर सोने की कीमतों के साथ सोने की कीमतें 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed