{"_id":"609912568ebc3ee9243ed478","slug":"gold-silver-price-today-on-10-may-2021-gold-gains-rs-179-silver-up-by-rs-826","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: 179 रुपये बढ़ी सोने की कीमत, चांदी में 826 रुपये का उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: 179 रुपये बढ़ी सोने की कीमत, चांदी में 826 रुपये का उछाल
Mon, 10 May 2021 04:30 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 10 May 2021 04:30 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजधानी में आज पीली धातु 179 रुपये बढ़कर 47,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी की बात करें, तो यह 826 रुपये बढ़कर 71,541 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में आज पीली धातु 179 रुपये बढ़कर 47,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट की पीली धातु 47,273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हई थी।
विज्ञापन
826 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 826 रुपये बढ़कर 71,541 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 70,715 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,836 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 27.65 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।
विज्ञापन
बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 2019-20 में यह 161.3 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है भारत
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। मालूम हो कि सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है।