फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today on 1 june 2021 Gold gains Rs 285 silver jumps Rs 952

सोना-चांदी: सोने में 285 रुपये की तेजी, जानिए कितना हुआ चांदी का दाम

Tue, 01 Jun 2021 04:31 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 01 Jun 2021 04:31 PM IST
सार

आज पीली धातु 285 रुपये बढ़कर 48,892 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 952 रुपये की तेजी के साथ 71,850 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today on 1 june 2021 Gold gains Rs 285 silver jumps Rs 952
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी के रुख के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का दाम 285 रुपये बढ़कर 48,892 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में इसका दाम 48,607 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

विज्ञापन


952 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में भी 952 रुपये की तेजी आई और यह 71,850 रुपये प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 70,898 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतनी है कीमत
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि, 'कॉमेक्स (न्यूयॉर्क आधारित जिंस एक्सचेंज) में सोने की कीमतों के अनुरूप दिल्ली में सोने की कीमत में 285 रुपये की तेजी आई।' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,912 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 28.32 डॉलर प्रति औंस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश का विकल्प
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (31 मई से चार जून तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,889 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,890 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। 


कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण अनिश्चित आर्थिक माहौल के बीच निवेशक सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। स्वर्ण बचत कोष और गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में अप्रैल में 864 करोड़ रुपये निवेश किए गए। मार्निंग स्टार इंडिया के आंकड़े के अनुसार स्वर्ण बचत कोष और गोल्ड ईटीएफ में अप्रैल महीने में क्रमश: 184 करोड़ रुपये और 680 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed