फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold, Silver Price Today: Gold Price Gold Silver Price Today News Update in Hindi Gold MCX prices today fall for second day in a row

Gold, Silver Price: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी की कीमत में भी गिरावट

Wed, 02 Sep 2020 10:46 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 02 Sep 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Gold, Silver Price Today: Gold Price Gold Silver Price Today News Update in Hindi Gold MCX prices today fall for second day in a row
सोने चांदी की कीमत - फोटो : pixabay

वैश्विक संकेतों और मजबूत रुपये के बीच आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.35 फीसदी गिरकर 51,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 1.3 फीसदी यानी 900 रुपये नीचे 70,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गई। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में सोने के वायदा भाव में 0.44 फीसदी की गिरावट आई थी, जबकि चांदी के वायदा भाव में 0.4 फीसदी की तेजी आई थी। सात अगस्त को 56,200 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से भारत में सोने की कीमतें अस्थिर रही हैं।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में आज कमजोर अमेरिकी डॉलर की वजह से सोने की कीमतों में तेजी आई। हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,971.07 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 1,978.90 डॉलर पर स्थिर था। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर 28.25 डॉलर प्रति औंस हो गई और प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 943.63 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर सूचकांक लगभग दो साल के निचले स्तर पर स्थिर रहा क्योंकि निवेशकों के अनुसार, पिछले सप्ताह के फेड प्रमुख द्वारा उल्लेखित नई मौद्रिक नीति ढांचे के तहत अमेरिका में ब्याज दरें लंबे समय तक कम रहेंगी। कमजोर डॉलर अन्य मुद्रा के धारकों के लिए पीले धातु को सस्ता बनाता है।

मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नए आदेशों के बीच अगस्त में अमेरिकी विनिर्माण गतिविधि लगभग दो साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

इस वर्ष अब तक सोने की कीमतें लगभग 30 फीसदी बढ़ी हैं, क्योंकि दुनियाभर में सरकारों और केंद्रीय बैंकों ने कोरोना वायरस महामारी के बीच अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अभूतपूर्व प्रोत्साहन दिया है।


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की छठी श्रृंखला 
भारत में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत निवेश करने की अवधि 31 अगस्त 2020 से चार सितंबर 2020 तक है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया है। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2020-21 की छठी श्रृंखला है। योजना के तहत आप 5,117 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 51,170 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed