फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today may 14 2021 MCX rates reduced

Gold Silver Price: सोना-चांदी: अक्षय तृतीया के मौके पर वायदा कीमत में आई गिरावट, जानिए कितना है दाम

Fri, 14 May 2021 10:55 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 14 May 2021 10:55 AM IST
सार

हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.13 फीसदी (63 रुपये) नीचे 47375 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today may 14 2021 MCX rates reduced
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस मौके पर आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.13 फीसदी (63 रुपये) नीचे 47375 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.09 फीसदी (64 रुपये) गिरकर 70467 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले साल सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंचा था। 

विज्ञापन


इस साल प्रभावित हो सकती है सोने की खरीद
निवेश परामर्श कंपनी मिलवुड के सीईओ और संस्थापक निश भट्ट ने कहा, 'देश में लोग सोना रखने को पसंद करते हैं और यह कोई छिपी हुई बात नहीं है तथा अक्षय तृतीय के मौके पर सोने की खरीद को शुभ माना जाता है। लेकिन देश में इस बार कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए सोने की खरीद प्रभावित हो सकती है। ऐसे में निवेशकों और स्वर्ण खरीदारों को यह सलाह है कि वे इस कठिन समय बाहर नहीं निकले और भौतिक रूप से सोना खरीदने के बजाए डिजिटल या स्वर्ण आधारित प्रतिभूतियों के रूप में सोने में निवेश करें।'
विज्ञापन


पिछले सप्ताह भारत में भौतिक सोने की मांग कम रही क्योंकि महामारी के चलते प्रमुख राज्यों में दुकानें बंद थीं। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सराफा उपभोक्ता में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के कारण लोग सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। मालूम हो कि सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है। आमतौर पर सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed