{"_id":"609b61918ebc3edca21d1c76","slug":"gold-silver-price-today-may-12-2021-mcx-rates-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना-चांदी: 152 रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, 71400 रुपये प्रति किलोग्राम हुई चांदी की कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना-चांदी: 152 रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, 71400 रुपये प्रति किलोग्राम हुई चांदी की कीमत
Wed, 12 May 2021 10:33 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 12 May 2021 10:33 AM IST
सार
सोना वायदा 0.32 फीसदी (152 रुपये) नीचे 47481 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.74 फीसदी (529 रुपये) गिरकर 71400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.32 फीसदी (152 रुपये) नीचे 47481 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.74 फीसदी (529 रुपये) गिरकर 71400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले साल सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंचा था।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह भारत में भौतिक सोने की मांग कम रही क्योंकि महामारी के चलते प्रमुख राज्यों में दुकानें बंद थीं। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सराफा उपभोक्ता में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के कारण लोग सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
89.279 के दो महीने के निचले स्तर को छूने के बाद डॉलर इंडेक्स 90.219 पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,833 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.2 फीसदी गिरकर 1,834.20 डॉलर प्रति औंस हुआ। जबकि चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 27.29 डॉलर प्रति औंस पर थी। पैलेडियम 0.1 फीसदी बढ़कर 2961.52 डॉलर पर पहुंचा। प्लैटिनम 0.4 फीसदी नीचे 1241.64 डॉलर पर रहा।
विज्ञापन
निवेशकों को अप्रैल के लिए अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का इंतजार है, जो आज जारी होना है। इससे पता चलेगा कि फेडरल रिजर्व मुद्रास्फीति के लिए अपने रुख में बदलाव करेगा या नहीं।
मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। मालूम हो कि सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है। आमतौर पर सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई।