फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today March 5 2021 Gold MCX suffered further losses today amid weak global cues

Gold Silver Price: नौ दिनों में आठ बार सस्ता हुआ सोना वायदा, उच्चतम स्तर से 12 हजार रुपये नीचे

Fri, 05 Mar 2021 10:38 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 05 Mar 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today March 5 2021 Gold MCX suffered further losses today amid weak global cues
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज सोने की वायदा कीमत में फिर से गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.3 फीसदी नीचे 10 महीने के निचले स्तर पर, 44,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले नौ दिनों में सोना आठ बार सस्ता हुआ है। चांदी वायदा 0.6 फीसदी टूटकर 65,523 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। अगस्त के 56,200 रुपये के उच्च स्तर की तुलना में कीमती धातु करीब 12,000 रुपये कम है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी सस्ता हुआ सोना
वैश्विक बाजारों में सोना 0.2 फीसदी घटकर 1,693.79 डॉलर प्रति औंस रहा। इस सप्ताह मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच कीमती धातु दो फीसदी नीचे आई है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 25.35 डॉलर प्रति औंस हो गई, लेकिन सप्ताह यह अब पांच फीसदी नीचे है।
विज्ञापन


सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी दिन आज
अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सही समय है। केंद्र सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 12वीं सीरीज एक मार्च से शुरू हो गई थी और पांच मार्च यानी आज इसका आखिरी दिन है। यह स्कीम चालू वित्त वर्ष की आखिरी सीरीज है। इसमें सबसे खास बात यह है कि इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत दस महीने में सबसे कम है यानी 10 महीने के निचले स्तर पर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बार गोल्ड सब्सक्रिप्शन की कीमत 4,662 रुपये प्रति ग्राम तय की है। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो आपको प्रति ग्राम पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब यह हुआ कि आप एक ग्राम सोने के लिए 4,612 रुपये खर्च करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स में गुरुवार को 0.4 फीसदी की गिरावट आई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed