फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today March 4 2021 Gold and silver MCX today extended fall in Indian markets amid rising US bond yields

Gold Silver Price: आज फिर सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए कितनी है कीमत

Thu, 04 Mar 2021 10:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 04 Mar 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today March 4 2021 Gold and silver MCX today extended fall in Indian markets amid rising US bond yields
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़त के बीच आज भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत में गिरावट रही। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी गिरकर 10 महीने के निचले स्तर पर यानी 44,768 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.8 फीसदी फिसलकर 67,473 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में, सोना 1.2 फीसदी यानी 600 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़का था जबकि चांदी 1.6 फीसदी यानी 1150 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। 2020 में आई मजबूत तेजी के बाद, इक्विटी बाजारों में तेजी और बढ़ती अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के बीच इस साल सोना दबाव में है। इस साल की शुरुआत से सोना 5,000 रुपये से अधिक लुढ़का है। अगस्त 2020 के 56,200 रुपये के उच्च स्तर से यह 11,500 रुपये नीचे है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, सोने की कीमत पिछले सत्र के दौरान नौ महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। आज यह 1,711 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी बढ़कर 26.18 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि पैलेडियम 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 2,343.52 डॉलर पर बंद हुआ। प्लैटिनम 0.5 फीसदी नीचे 1,161.50 डॉलर रह।
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स बुधवार को 0.4 फीसदी गिरकर 1,082.38 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 महीने के सबसे सस्ते भाव पर सोना बेच रही सरकार
अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सही समय है। केंद्र सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 12वीं सीरीज एक मार्च से शुरू हो गई है और पांच मार्च तक आप इसमें निवेश कर पाएंगे। यह स्कीम चालू वित्त वर्ष की आखिरी सीरीज है। इसमें सबसे खास बात यह है कि इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत दस महीने में सबसे कम है यानी 10 महीने के निचले स्तर पर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बार गोल्ड सब्सक्रिप्शन की कीमत 4,662 रुपये प्रति ग्राम तय की है। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो आपको प्रति ग्राम पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब यह हुआ कि आप एक ग्राम सोने के लिए 4,612 रुपये खर्च करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed