{"_id":"60bda95d5e24610aae375e7a","slug":"gold-silver-price-today-june-7-2021-gold-mcx-prices-extended-decline","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना वायदा, उच्चतम स्तर से सात हजार रुपये नीचे है कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना वायदा, उच्चतम स्तर से सात हजार रुपये नीचे है कीमत
Mon, 07 Jun 2021 10:36 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:36 AM IST
सार
आज सोना वायदा 0.08 फीसदी गिरकर 48,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.3 फीसदी गिरकर 71,308 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.08 फीसदी गिरकर 48,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.3 फीसदी गिरकर 71,308 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब सात हजार रुपये नीचे है। मार्च में सोने की कीमतें लगभग 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत डॉलर के चलते हाजिर सोने में गिरावट आई। हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,886.76 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.7 फीसदी गिरकर 27.58 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.2 फीसदी बढ़कर 1,164.72 डॉलर पर रहा। डॉलर इंडेक्स तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर, 90.543 पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.03 फीसदी बढ़कर 90.157 हो गया।
विज्ञापन
सरकार ने 15 जून तक दी गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में छूट
केंद्र ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों के लिए अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू करने की समयसीमा एक पखवाड़ा बढ़ाकर 15 जून तक कर दी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2019 में सरकार ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों पर 'हॉलमार्किंग' 15 जनवरी, 2021 से अनिवार्य किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि जौहरियों की महामारी के कारण समयसीमा बढ़ाए जाने की मांग के बाद इसे चार महीने आगे खिसकाकर एक जून कर दिया गया था। गोल्ड हॉलमार्किंग कीमती धातु की शुद्धता को प्रमाणित करता है और वर्तमान में यह स्वैच्छिक है। बयान के अनुसार स्वर्ण आभूषण पर हॉलमार्किंग व्यवस्था 15 जून से शुरू होगी। पहले यह एक जून, 2021 से क्रियान्वित होनी थी।
विज्ञापन