फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today Gold increased again silver rates increased 10 percent in 3 days

सोने की वायदा कीमतों में उछाल जारी, तीन दिनों में 10 फीसदी महंगी हुई चांदी

Thu, 06 Aug 2020 10:19 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 06 Aug 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
gold silver price today Gold increased again silver rates increased 10 percent in 3 days
सोना - फोटो : pixabay

भारत में आज सोने और चांदी की कीमतें आज और बढ़ गईं। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.35 फीसदी बढ़कर 55,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सितंबर का चांदी वायदा 1 फीसदी बढ़कर 72,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन


पिछले सत्र में इतना बढ़ा था दाम
पिछले सत्र में, सोना 1 फीसदी यानी 580 रुपये बढ़कर 55,597 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं चांदी में 3.2 फीसदी यानी 2250 रुपये की बढ़त आई थी। इससे पहले मंगलवार को चांदी 4200 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी थी।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, आज कमजोर अमेरिकी डॉलर और अधिक प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद के कारण सोने की कीमतें सपाट रहीं। पिछले सत्र में 2,055 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद आज हाजिर सोना 2,039.75 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। अमेरिकी सोना वायदा 0.3 फीसदी चढ़कर 2,055.90 डॉलर प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी गिरकर 26.91 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 970.67 डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक आर्थिक सुधार और अभूतपूर्व प्रोत्साहन उपायों में अनिश्चितता ने इस साल निवेशकों के लिए सोना एक सुरक्षित विकल्प बनाया है। वैश्विक बाजारों में इस साल अब तक पीली धातु करीब 34 फीसदी ऊपर है। एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट, दुनिया का सबसे बड़ा सोना-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, ने कहा कि बुधवार को इसकी होल्डिंग 0.8 फीसदी बढ़कर 1,267.96 टन हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed