फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today on August 5th: Gold closer to 55000 rupees silver rates near 70000 rupees per kg

Gold Price Today: आज सोने ने फिर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, जानिए कितना हुआ चांदी का भाव

Wed, 05 Aug 2020 12:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 05 Aug 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today on August 5th: Gold closer to 55000 rupees silver rates near 70000 rupees per kg
सोने चांदी की कीमत आज - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें भी बढ़ीं। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.45 फीसदी की वृद्धि के बाद 54,797 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.09 फीसदी बढ़कर 69,861 प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में कारोबार के दौरान एमसीएक्स पर सोना वायदा 900 रुपये यानी 1.7 फीसदी उच्च स्तर पर 54,612 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं चांदी में 4200 रुपये यानी 6.4 फीसदी की वृद्धि आई थी।

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर सोना 2,000 डॉलर के ऊपर
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो 2,000 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर उठकर सोने की कीमतों में नई तेजी आई। कमजोर डॉलर, अधिक प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद और बढ़ते कोरोना वायरस मामलों ने सोने की मांग को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन


शुरुआती सत्र में 2,030 डॉलर से ऊपर चढ़ने के बाद हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 2,022.42 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 2,039 डॉलर पर बंद हुआ। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.5 फीसदी गिरकर 24.88 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.9 फीसदी गिरकर 928.95 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में 33 फीसदी की वृद्धि हुई है। केंद्रीय बैंकों के अभूतपूर्व प्रोत्साहन से ब्याज दरों में कमी आई है। सोना केंद्रीय बैंकों से व्यापक प्रोत्साहन उपायों से लाभान्वित हुआ है क्योंकि इसे मुद्रास्फीति और मुद्रा की दुर्बलता के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।


डॉलर सूचकांक आज अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.3 फीसदी गिर गया, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना कम महंगा हो गया। इस बीच, दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड-समर्थित ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग आज 0.8 फीसदी बढ़कर 1,257.73 टन हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed