{"_id":"611b969c57eec768302c34f5","slug":"gold-silver-price-today-17-august-2021-gold-rallies-rs-446-silver-zooms-rs-888","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में बढ़त, 888 रुपये महंगी हुई चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में बढ़त, 888 रुपये महंगी हुई चांदी
Tue, 17 Aug 2021 04:29 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 17 Aug 2021 04:29 PM IST
सार
आज पीली धातु 446 रुपये बढ़कर 46,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 888 रुपये की बढ़त के साथ 62,452 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोना
- फोटो : iStock
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। आज सोना 446 रुपये बढ़कर 46,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में 24 कैरेट सोने का दाम 46,014 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार से प्रभावित होकर और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से आज घरेलू बाजार में कीसती धातु महंगी हुई।
विज्ञापन
888 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 888 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 62,452 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,564 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,793 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 23.88 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन
अप्रैल-जुलाई में आभूषण निर्यात बढ़कर 12.5 अरब डॉलर पर पहुंचा
अप्रैल से जुलाई 2021 के दौरान देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात 6.04 फीसदी बढ़ा और 12.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019-20 की समान अवधि में यह आंकड़ा 11.8 अरब डॉलर था। अमेरिका, चीन और हांगकांग जैसे प्रमुख निर्यात गंतव्य वाले बाजारों में निरंतर होने वाले सुधार से निर्यात में तेजी आई है। जीजेईपीसी ने बताया कि जुलाई में देश का निर्यात 18 फीसदी बढ़कर 3.36 अरब डॉलर रहा। वहीं पिछले साल की समान अवधि में यह 3.87 अरब डॉलर रहा था। सोने के आभूषणों का निर्यात 38.5 फीसदी कम होकर 2.41 अरब डॉलर रह गया। चांदी के आभूषणों का निर्यात बढ़कर 84.3 करोड़ डॉलर रहा।
विज्ञापन
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ही सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है।