फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today 15 feb Gold MCX price rises close to Rs 47400 silver inches towards Rs 70000

Gold Price Today: 47400 के करीब पहुंचा सोना वायदा, जानिए कितना है चांदी का दाम

Mon, 15 Feb 2021 10:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 15 Feb 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
gold silver price today 15 feb Gold MCX price rises close to Rs 47400 silver inches towards Rs 70000
आज सोने-चांदी की कीमत - फोटो : pixabay

आज भारत में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी देखी गई। हालांकि सोने में बढ़त काफी कम थी। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 69 रुपये (0.15 फीसदी) ऊपर 47,387 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी वायदा 791 रुपये यानी 1.14 फीसदी बढ़कर 69,908 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। 

विज्ञापन


इन कारकों से प्रभावित हुई कीमत
इस संदर्भ में कोटक सिक्योरिटीज में वीपी-हेड कमोडिटी रिसर्च रवींद्र राव ने कहा कि, 'अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीदों से सोने की कीमत में बदलाव आया। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में हालिया कमजोरी और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक आंकड़ों और कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार व वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति से कीमत प्रभावित हुई।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो सोमवार को हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,821.84 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी फिसलकर 1,822.30 डॉलर प्रति डॉलर पर आ गया। जनवरी 2015 के 1,269.30 डॉलर के उच्चतम स्तर के बाद प्लैटिनम 1.1 फीसदी बढ़कर 1,265.89 डॉलर हो गया। आपूर्ति में कमी की उम्मीद से धातु में तेजी आ रही है। चांदी 0.4 फीसदी बढ़कर 27.46 डॉलर प्रति औंस और पैलेडियम 0.1 फीसदी चढ़कर 2,389.67 डॉलर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को हाजिर बाजार में इतना था दाम
हाजिर बाजार में, वैश्विक कीमती धातु की कीमत में गिरावट और रुपये में बढ़त से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 661 रुपये गिरकर 46,847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। चांदी की कीमत 347 रुपये घटकर 67,894 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।


सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क घटाया
सरकार ने एक फरवरी को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की। इस कदम से घरेलू बाजार में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि, 'वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 फीसदी सीमा शुल्क लगाया जाता है। चूंकि, जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा दिया गया था, इसलिए कीमती धातुओं के मूल्य में तेजी से वृद्धि हुई, इसे पिछले स्तर के करीब लाने के लिए हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बना रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed